जीवनशैलीताजा-खबरपर्दे-के-पीछेमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचलसाक्षात्कार

MP NEWS: किसान के बेटे को मिला अर्जुन अवार्ड, मेले में गुब्बारों पर निशाना लगाते-लगाते मिली सफलता

प्रदेश के खरगोन में छोटे से गांव के किसान पुत्र ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा है. बचपन में मेले में गुब्बारों पर निशाना लगाने वाले ऐश्वर्य को अर्जुन अवार्ड मिलने पर खरगोन में भारी उत्साह है।

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरन्या विकासखंड के छोटे से गांव रतनपुर रहने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने सफलता के ऐसे झंडे गाड़े की खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार माने जाने वाले अर्जुन अवार्ड से उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी भोपाल के खिलाड़ी ऐश्वर्य ने 2023 में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वर्ष 2023 में उन्होंनेअलग-अलग उपलब्धि हासिल की जहां निशानेबाजी की उपलब्धियां को देखते हुए 2023 को लेकर उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया ।

मध्य प्रदेश शूटिंग एकैडमी भोपाल के खिलाड़ी ऐश्वर्य ने 2023 में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वर्ष 2023 उनकी उपलब्धियों के नाम रहा। उन्होंने चीन में हुए 19 वें एशियाई खेल में दो स्वर्ण पदक, 10 मीटर राइफल टीम और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, एक रजत पदक जीता है। 50 मीटर राइफल थ्रू पोजीशन और एक कांस्य पदक, साथ ही 10 मीटर व्यक्तिगत जीता है। इसके अलावा चोंगवोन दक्षिण कोरिया में आयोजित 15वी एशियन शूंटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत रूप से एक स्वर्ण पदक और टीम में एक रजत पदक जीता। बांकु में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक टीम के लिए जीता है। निशानेबाजी में उनकी उपलब्धियां को देखते हुए वर्ष 2023 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो खरगोन के किसान बेटी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने अपनी मेहनत से अर्जुन अवार्ड जीतकर अपनी मेहनत का लोहा बनवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button