एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP में शुरू हुआ नवीन युग, नितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। इस फैसले के बाद देशभर के बीजेपी कार्यालयों में जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह और खुशी का इजहार किया।

नितिन नबीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय उत्सव में तब्दील नजर आया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी की और पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री एंडल सिंह कंसाना, विधायक भगवानदास सबनानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, एक बार फिर यह साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि विचारधारा की पार्टी है और सभी कार्यकर्ता एक विचार को लेकर देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए राजनीति करते हैं। सारंग ने कहा कि कभी बीजेपी केवल दो सांसदों की पार्टी हुआ करती थी, लेकिन आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को उन्होंने संगठन के लिए नई ऊर्जा और नए युग की शुरुआत बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी में किसी एक व्यक्ति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सबसे महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि विचारधारा का विस्तार और पोषण सबसे बड़ा उद्देश्य है।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी इसे संगठन के नए दौर की शुरुआत मान रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी आगे किस तरह की नई रणनीतियों के साथ आगे बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button