Digvijay Singh के निशाने पर आई BJP, इस मुद्दे पर कही बेबाक बात
पूर्व सीएम दिग्विजय ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। दिग्गी ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जो मैंडेट मिला है, वह गलत है। इससे लगता है कि इनके अति विश्वास के अनुसार सीट आ जाती है। उन्होंने कहा कि, चार लाख करोड़ के 200 प्रोजेक्ट दिए गए, इसे इलेक्ट्रोल बॉन्ड लिया गया।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, इतिहास में पहली बार हुआ कि दो सीटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया। हेमंत सोरेन पर दबाव था कि बीच में आ जाइए। आदिवासी का चरित्र है वो मरना पसंद करेगा, लेकिन आदर्श के साथ समझौता नहीं करेगा। अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना था कि नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका यह भी कसूर कि वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हो गए थे।
दिग्विजय ने चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी लिस्ट नहीं आई है। मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं, देश में जहां से भी कहेंगे वहां चुनाव लड़ेंगे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जहां उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया है.