MP में लहसुन के दाम ने छुआ आसमान, 37 हजार के पार पहुंची कीमत

MP में लहसुन के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत आसपास के शहरों में लहसुन 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 37 हजार रूपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। लगातार बढ़ते लहसुन के दामों ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है, जहां खेतों से अब लहसुन चोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं।
इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के पालमपुर में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि, लगातार बढ़ते लहसुन के दामों के बाद अब लहसुन की चोरी का सिलसिला बढ़ गया है। यही कारण है कि, किसानों को दिन और रात दोनों समय खेतों में निगरानी करनी पड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक लहसुन के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां वर्तमान में लहसुन के दाम 32000 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 37000 प्रति क्विंटल तक है। लगातार बढ़ते लहसुन के दामों से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है, तो वहीं किसान भी परेशान नजर आ रहे हैं। देपालपुर के रहने वाले किसान बताते हैं कि, गांव में लहसुन की चोरी ज्यादा बढ़ गई है, जहां लहसुन चुराने के लिए खेतों में चोर सक्रिय हैं। चोरों से किसान अपनी फसल बचाने के लिए दिन और रात दोनों समय खेतों में निगरानी कर रहे हैं।