एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: स्नेह यात्रा की इंदौर एंट्री, जिले में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सामाजिक समरसता और एकता की अलख जगाने निकली स्नेह यात्रा का आज इंदौर में आठवा दिन था। यह यात्रा आज इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण पर थी। इस यात्रा में शामिल स्वामी श्री परमानंद गिरी जी महाराज ने गांव-गावं में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों का तिलक लगाकर और पुष्पहार पहनाकर स्वागत सम्मान किया। उन्होंने अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को गले लगाकर समरसता का संदेश दिया। यह यात्रा सामाजिक समरसता और एकता की अनूठी मिसाल बनी है।

यह यात्रा सबसे पहले इंदौर जिले के  सांवेर विकासखण्ड के ग्राम गुरान पहुंची। यहां पर शोभायात्रा के साथ स्कूल भवन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर श्री श्री विद्याधाम के आचार्य श्री आनन्द शुक्ला द्वारा मंगलाचरण कर किया गया। स्वामी श्री परमानंद गिरी जी महाराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने देश को समृद्ध देश बनाने हेतु सभी समान हो कर कंधे से कंधा मिलाकर काम करे। हमारा देश समृद्ध एवं उन्नत राष्ट्र बनें इसके लिये सबको एकजुट होकर विकास और प्रगति में सहभागी बनना होगा।

यह यात्रा ग्राम मालाखेड़ी पहुंची। स्वामी श्री परमानंद गिरी जी महाराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जो मनुष्य अपने लिए सोचता है, वह सामान्य मनुष्य है और जो परहित की लिये सोचे वह सभी संत समान है। स्वामी श्री परमानंद गिरी जी महाराज ने अनुसूचित जाति के पर्वत जी केरव और कमल केरव का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इसी प्रकार ग्राम हतुनिया मे महामण्डलेश्वर दीदी दिव्य चेतना दीदी मां द्वारा एक भजन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button