Indore में अक्षय बम का विरोध, कांग्रेसी ने पोस्टर फाड़े

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया है। वहीं इसके बाद अब अक्षय कांति बम का लगातार विरोध किया जा रहा है, सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने अक्षय कांति बम का विरोध किया है।
अक्षय कांति बम का चुनावी कार्यालय श्रम शिविर पर बनाया गया था, जहां श्रम शिविर के आसपास अक्षय कांति बम के बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद नाराज कार्यकर्ता श्रम शिविर पहुंचा, और वहां लगे अक्षय कांति बम के सारे पोस्टर फाड़ने लगा। वहीं अब कार्यकर्ता की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्षय कांति बम की ओर से लिया गया फैसला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा। यही कारण है कि, लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता अक्षय कांति बम का विरोध करते नजर आ रहे हैं।