एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मुहिम रंग लाई, पौधारोपण में इंदौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर ने एक बार फिर पर्यावरण के क्षेत्र में देश भर में मिसाल कायम की है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रेवती रेंज पर 2 साल पहले लगाए गए लगभग 13 लाख 10 हजार 12 पौधे हरे-भरे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इंदौर का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में चलाई जा रही पौधारोपण कि इस मुहिम कि सराहना की है।

इस अवसर पर जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौड़ का वृक्षारोपण में अहम योगदान देने पर बी एल संतोष की ओर से सम्मान किया गया। सेना के लिए जवानों को ट्रेंड करने के लिए जीतेंद्र फौजी को एक लाख का चेक दिया गया, और वृक्षारोपण के लिए काम करने वाले इंनफ्लूएंसर आदेश सोनी का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, बीजेपी नेता संजय शुक्ला, अक्षय कांति बम, विशाल पटेल, इंदौर प्रभारी रविंद्र रावत, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और स्कूल, कॉलेजों के 12 हजार से ज्यादा लोगो ने इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया है।

इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि, 2 साल बाद भी यहां लगाए गए सभी पौधे जीवित हैं। ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि, इंदौर की जनता बधाई की पात्र है, जिसने ये ऐतिहासिक कदम उठाया है।

एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने रेवती रेंज पर पेड़ों की गिनती कर घोषणा की कि रेवती रेंज पर वर्तमान में 13 लाख 10 हजार 12 वृक्ष हैं। किसी एक स्थान पर लाखों पौधे लगाकर उनको वृक्ष बनाने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

साल 2024 में रेवती रेंज पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के लोगो ने 12,41,000 से अधिक पौधे लगा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था, बाद में वहां एक नर्सरी भी बनाई गई ताकि जो पौधे मर जाए उनके स्थान पर तुरंत दूसरे पौधे लगा दिए जाए, साल 2025 में 1 लाख पौधारोपण लोगों की ओर से रेवती रेंज पर किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button