MP: गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 से ज्यादा किस, निशान देख पुलिस ने काटा चालान

ग्वालियर में एक कार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार पर प्यार के करीब 3400 किसिंग निशान देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि, कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े 3 घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए। मामला सामने आने के बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए।
मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है। पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे डच्07ब्ब्5454 रोककर जांच की गई। कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई का आधार कार पर बने निशान नहीं, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन रहा।
गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार को रोककर उसके दस्तावेज और यातायात नियमों से जुड़े पहलुओं कि जांच की है। नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा है। कार पर बने 3400 किसिंग निशानों की वजह से यह मामला सामान्य ट्रैफिक कार्रवाई से हटकर चर्चा में आ गया है।



