एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दतिया BJP जिलाध्यक्ष की रेस में आशुतोष तिवारी आगे, हार के बाद भी मिलेगा इनाम?

दतिया उपचुनाव का नतीजा भले ही बीजेपी के पक्ष में नहीं गया हो, लेकिन अब इसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी का नाम संगठन में बड़ी जिम्मेदारी के लिए चर्चा में है, दतिया बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष की रेस में आशुतोष तिवारी का नाम सबसे आगे है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा आशुतोष को दतिया भाजपा का नया कप्तान बना सकती है। 

दतिया उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को कांग्रेस के घनश्याम सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन चुनावी नतीजे के बाद अब बीजेपी संगठन में आशुतोष तिवारी की भूमिका को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।  दतिया बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष की रेस में उनका नाम तेजी से आगे आने की अटकलें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आशुतोष कि दतिया बीजेपी का जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन तेज है और कभी भी उनके नाम का ऐलान हो सकता है। खास बात यह है कि दतिया उपचुनाव में हार के बावजूद आशुतोष तिवारी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। अब सवाल सिर्फ जिलाध्यक्ष कौन बनेगा, इसका नहीं बल्कि यह भी है कि नई टीम में किन चेहरों को जगह मिलेगी और दतिया बीजेपी की कमान संभालने के बाद संगठन का अगला रोडमैप क्या होगा? 

कुल मिलाकर दतिया की सियासत में अब उपचुनाव के नतीजे के बाद संगठन की नई तस्वीर को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। आशुतोष तिवारी का नाम जिलाध्यक्ष की रेस में कितना आगे है और क्या बीजेपी हार के बाद उन्हें संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी, इसका फैसला आने वाले दिनों में साफ होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button