एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

BJP महिला मोर्चा की कार्यशाला, राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने शुभारंभ किया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, लता वानखेड़े, भोपाल की महापौर मालती राय एवं सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी उपस्थित रहीं। इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में लोकसभा चुनावों के लिए एमपी बीजेपी महिला मोर्चा की तैयारी पर चर्चा हुई।

कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में शामिल होने के लिए एमपी के अलग अलग जिलों से बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुई।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button