MP: पुलिस की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, दिया खास संदेश

हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के रंग खाकी के संग उद्देश्य के साथ राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भोपाल से विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, मध्य प्रदेश पुलिस डीजीपी सुधीर सक्सेना सहित भारी संख्या में पुलिस महकमें के जवान स्कूल कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हर घर तिरंगा यात्रा प्रदेश में देश के प्रति असीम प्रेम को बढ़ाने में कामयाब हो रही है. इस यात्रा में सभी लोग हिस्सा ले रहे हैं।
वहीं डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा अनुसार हर घर में तिरंगा आजादी के रंग खाकी के संग के तहत पुलिस विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जिसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।