MP: इंदौर में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठन, सेवा और तकनीक पर फोकस

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से शुरू हो गया है। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को अपडेट रखने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और चयनित कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। खास बात ये रही कि इस बार प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत सादगी, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के संदेश के साथ की गई।
भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग इंदौर के एमआर-10 स्थित एचआर ग्रीन गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक विषयों, सेवा कार्य, जनसंपर्क और तकनीकी दक्षता से जुड़े अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत एक खास संदेश के साथ हुई। शंकर लालवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान के तहत विजय नगर से ई-बस में बैठकर प्रशिक्षण स्थल आए.
इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों और युवाओं से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के महत्व पर चर्चा की है. बीजेपी नेता राजा कोठारी साइकिल चलाकर प्रशिक्षण स्थल आए.
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने किया, इस दौरान सांसद सावित्री ठाकुर, विधायक मधु वर्मा, मंत्री तुलसी सिलावट, मनोज पटेल और उषा ठाकुर भी मौजूद रहे. वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कार्यकर्ता का प्रशिक्षण हमारी सतत प्रक्रिया है। वहीं ताई सुमित्रा महाजन ने भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं.
इंदौर में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के जरिए भाजपा संगठन जहां एक ओर अपने कार्यकर्ताओं को तकनीकी और संगठनात्मक रूप से मजबूत कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश देकर एक नई कार्यशैली स्थापित कर रही है.



