MP: CM मोहन यादव की देशभक्ति, बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

राजधानी भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव का एक ऐसा अंदाज देखने मिला, जिसने हर उम्र के लोगों, खासकर युवाओं के बीच देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया है। हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले अपने निवास पर तिरंगा फहराया और फिर निवास से बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराकर प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद वे अपनी सुरक्षा में तैनात जवानों और निवास के स्टाफ के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। वह खुद बुलेट पर सवार होकर अपने निवास से निकले। बारिश शुरू हो गई, लेकिन उनका संकल्प नहीं बदला। तिरंगा यात्रा में शामिल होना है और युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है।
सीएम डॉ. मोहन यादव रास्ते में बच्चों को देखकर रुके, उनसे संवाद किया और उन्हें तिरंगा भेंट किया है। उनका का यह सहज व्यवहार लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बना है।



