एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC बिल पर हुई जरुरी बात

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी को UCC लेकर अब अगला कदम राजभवन की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। विधानसभा से पारित UCC विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजे जाने से पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कानूनी सलाह मांगी है। विधेयक को लोकभवन की विधि एवं विधायी शाखा भेजा गया है, जहां कानूनी परीक्षण के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर UCC समेत प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश विधानसभा से पारित समान नागरिक संहिता विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति की अनुमति से पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधेयक पर कानूनी सलाह मांगी है। इसके लिए बिल को लोकभवन की विधि एवं विधायी शाखा भेजा गया है। कानूनी परीक्षण के बाद विधेयक को हरी झंडी मिलने पर इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की है।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को पिछले विधानसभा सत्र में पारित UCC बिल की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा और आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी राज्यपाल को दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्यपाल के साथ प्रदेश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है।

कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में UCC को लेकर विधानसभा से राजभवन और अब राष्ट्रपति की मंजूरी तक की संवैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। फिलहाल विधि एवं विधायी शाखा की कानूनी राय का इंतजार है। इसके बाद ही साफ होगा कि न्ब्ब् विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए कब भेजा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button