Dewas news: कलेक्टर का एक्शन, खातेगांव के स्कूलों और अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

देवास में कलेक्टर ऋषव गुप्ता विकासखंड खातेगांव के ग्रामों के स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों और अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापति, तहसीलदार मनीष जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर गुप्ता ने खातेगांव विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र मुरझाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड एवं कटी दवाई पाई गई। जिसका विनिष्टीकरण नहीं किया गया। कलेक्टर गुप्ता ने बीएमओ खातेगांव, सीएचओ मुरझाल पर कार्रवाई के निर्देश दिये। एसडीएम खातेगांव को निर्देश दिये कि पानी के जमाव को समाप्त करवाएं और पानी की निकासी करवाएं।
कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम अकावल्या में स्कूल एवं आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिये की स्कूल में वाटर प्रूफिंग करें। ग्राम अकावल्या में टाइम पर स्कूल न आने पर गेस्ट शिक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सुदूर सड़क अकावल्या का सीमांकन पेंडिंग होने पर तहसीलदार को सीमांकन के निर्देश दिये।
मीडिल स्कूल अकावल्या में पानी के मोटर की समस्या के निराकरण के लिए पीएचई विभाग को निर्देश दिये। आदिवासी बस्ती अकावलया में सामुदायिक शौचालय का निर्माण लंबित होने पर सीईओ खातेगांव को कार्यवाही के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एक समिति में ज्यादा किसान होने से अकावल्यां में खाद देरी से मिलने की समस्या होती है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सहकारी विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि, अकावल्या में लाइट सप्लाई की समस्या है। पिपलिया से विद्युत कनेक्शन देने से समस्या हल हो सकती है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता एमपीईबी को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। अधिक बिल आने की समस्या पर एमपीईबी को जांच के निर्देश दिये।