एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore पकड़ रहा विकास की रफ्तार, लव कुश चौराहे पर तैयार हो रहा फ्लाईओवर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विकास रफ्तार पकड़ रहा है, जहां लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर में प्रथम गर्डर का पूजन एवं लांचिंग कार्य का निरीक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

लव कुश चौहारे पर गर्डर का पूजन कर प्रथम गर्डर की लांचिंग का विधि विधान से पूजन आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार मौजूद रहे. आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि, औसत 650 मीटर लम्बाई में बनाये जाने वाले ब्रिज की लागत लगभग 57.00 करोड़ होगी। इसके अंतर्गत 76 पी.एस.सी. गर्डर एवं 20 स्टील गर्डर का उपयोग किया जावेगा। इस ब्रिज को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसके दाहिने भाग का निर्माण अधिक तेजी से किया जा रहा है।

निर्माण एजेन्सी को निर्देशित किया गया है कि माह मार्च तक इस एक भाग से ट्रेफिक निकाला जाना सुनिश्चित करें। फ्लाय ओव्हर में 20 स्टील गर्डर का निर्माण कर उपयोग किया जाएगा, ताकि चौराहे पर पिल्लर रहित स्पान बनाया जा सकेगा। आधुनिकत्म तकनीक का इस्तेमाल कर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button