एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष
Indore news: संभागायुक्त ने किया सुपर स्पेशलिटी और चाचा नेहरू अस्पताल का निरीक्षण, दिया ये निर्देश
![](https://mpnewstv.com/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1691730062396-780x470.jpg)
संभागायुक्त मालसिंह ने इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर स्वास्थ्थ्य सेवाओं की जानकारी। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ से चर्चा की। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर पाये जाने पर उन्होंने चिकित्सकों, स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा की। संभागायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न दवाईयों का अवलोकन किया और दस्तावेज भी चेक किये। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।