Janmashtmi 2023 पर यशोदा माता मंदिर में हुआ पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

अति प्राचीन यशोदा माता मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। दो दिनी महोत्सव को लेकर मंदिर में खूबसूरत सजावट की गई है। मंदिर को बाहर से लेकर अंदर तक सजाया जा रहा है। साथ ही रंग बिरंगी लाइटिंग यहां की गई है। भक्तों को दर्शन करने में परेशानी न हो इसके लिए महिलाओं-पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगाई गई हैं।
मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि, मंदिर परिसर में माता यशोदा की गोद में भगवान कृष्ण विराजमान हैं। संतान प्राप्ति के लिए यहां यशोदा माता की गोद भराई के लिए विदेशों से भी महिलाएं आ चुकी हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां शहर के अति प्राचीन यशोदा माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान के दर्शन और पूजन के लिए पहुंची थी.