एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP को मिला नया प्रदेश प्रभारी, बिप्लब कुमार देब को मिली जिम्मेदारी

MP: बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं रेखा वर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।  बिप्लब अब मध्यप्रदेश भाजपा संगठन को नई धार देंगे।

मध्यप्रदेश बीजेपी के संगठन में अब नई जिम्मेदारी और नया चेहरा जुड़ गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनाया है, वे महेंद्र सिंह की जगह लेंगे। वहीं रेखा वर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बिप्लब देब इससे पहले त्रिपुरा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे और मार्च 2018 से मई 2022 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

बिप्लब कुमार देब ने 2016 में त्रिपुरा बीजेपी की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में लंबे समय से सत्ता में रहे वाम मोर्चे को हटाकर सरकार बनाई और देब मुख्यमंत्री बने। मई 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहे और जून 2024 में त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। अगस्त 2026 में बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।

मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब बिप्लब कुमार देब प्रदेश संगठन से जुड़े मामलों में केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई के बीच समन्वय की भूमिका निभाएंगे। बिप्लब देब ने इससे पहले हरियाणा और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भी पार्टी के संगठनात्मक अभियानों में जिम्मेदारियां संभाली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button