Indore में कांग्रेस किसे देगी समर्थन, जीतू पटवारी ने बताया

कांग्रेस को सियासत के गढ़ इंदौर से करारा झटका लगा है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया। वहीं सियासी घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए BJP पर जमकर पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि, कांग्रेस किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन नहीं करेगी। हमारे पास नोटा का विकल्प है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, पूरे घटनाक्रम को बहुत गंभीरता से लिया है। हम अपने दायित्व को समझते हैं, और उस दायित्व में BJP को सबक सिखाना चाहिए। अब यह लड़ाई कांग्रेस की नहीं है, इंदौर और भारतीय जनता पार्टी की है। यह लड़ाई भाजपा के अहंकार और इंदौर के संस्कार की है। मैं अनुरोध कर रहा हूं, कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। हमारा फॉर्म निकल गया है। पंजा तो है ही नहीं, पर हम इंदौर के हैं।