एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Mhow news: गिरकर संभले अंतर सिंह दरबार, इलाज करवाकर जनसंपर्क पर लौटे

महू विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार घायल हो गए थे। वहीं घायल होने के बावजूद दरबार लगातार जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। घायल होने के बाद अंतर से दरबार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उपचार के बाद एक बार फिर जनसंपर्क के मैदान में अंतर सिंह दरबार लौट आए हैं। वहीं लगातार अंतर सिंह दरबार अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।

इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार जनसंपर्क के दौरान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक सेल्फी स्टिक से उनके पास सेल्फी लेने के लिए आया, तभी सेल्फी स्टिक उनके सिर में लग गई, और वह बैलेंस नहीं बना पाए, जिससे वे स्लिप होने के कारण नीचे गिर गए। नीचे गिरने से उनके सिर और पैर में गंभीर चोटे आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button