MP News: ‘मिशन इंदौर’ पर आईं प्रियंका गांधी, विधानसभा-5 में की जनसभा

MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मिशन एमपी पर आने का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई. यहां उन्होंने विधानसभा 5 में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
कुक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर आईं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, शोभा ओझा, कृपाशंकर शुक्ला, सत्यनारायण पटेल, पिंटू जोशी, सुरजीत सिंह चड्ढा, सदाशिव यादव, अरविंद बागड़ी, देवेंद्र सिंह यादव और स्वप्निल कांबले समेत तमान नेता नजर आ रहे थे. शहर के रॉबर्ट चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मिशन एमपी पर आने का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई. यहां उन्होंने विधानसभा 5 में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.