MP: पूर्व मंत्री मुकेश नायक को नई जिम्मेदारी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष का पदभार संभाला

राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने पीसीसी में मीडिया विभाग के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ के मीडिया एडवाइजर केके मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता, स्वदेश शर्मा, रवि सक्सेना, अवनीश बुंदेला, राम पांडे, अपराजिता पांडे, अभय दुबे मौजूद थे। मुकेश नायक ने कहा कि, वर्तमान राजनीति का ये कालखंड घटियावाद है। कभी किसी देश मे मार्क्सवाद, पूंजीवाद और समाजवाद आया। लेकिन, हम कह सकते हैं कि, राजनीति घटियावाद से गुजर रही है।
उन्होंने कहा कि, सिंधिया को छोड़ दें तो बहुत बड़ा मास माइग्रेशन नहीं हुआ। सुरेश पचौरी गए तो शोले का डायलॉग सुना होगा आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ। उनके पीछे कौन गया? जो लोग बीजेपी में गए उन्हें व्यापार करना है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने पीसीसी में मीडिया विभाग के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी है।