MP: BJP में बढ़ेगा महिलाओं का दबदबा, मंडल अध्यक्षों की संख्या 110 होगी

MP की BJP में अब महिलाओं का दबदबा बढ़ेगा , बीजेपी में अभी तक पुरुष ही मंडल अध्यक्ष बनाते थे लेकिन अब संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की रणनीति बना ली है , बीजेपी अब हर जिले में दो महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाएगी।
संगठन में महिलाओं की जमीनी स्तर पर भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा मप्र में हर जिले में कम से कम दो मंडल अध्यक्ष महिलाओं को बनाएगी। सक्षम महिला कार्यकर्ता की उपलब्धता के आधार पर ऐसे मंडल चयनित किए जाएंगे। प्रदेशभर में भाजपा के मंडलों की संख्या अब 1300 पहुंच गई है। हर जिले में दो महिला मंडल अध्यक्षों के मान से महिला मंडल अध्यक्षों की संख्या 110 हो सकती है।
अभी तक मंडल अध्यक्ष का पद पुरुषों को ही दिया जाता रहा है, जबकि महिला नेताओं को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी जाती है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी है, इसके लिए भाजपा में अब संभागीय बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
इन बैठकों में स्थानीय पर्यवेक्षकों के साथ केंद्रीय संगठन की ओर से तय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शामिल होंगे।