एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: युकां प्रदेश अध्यक्ष की पदाधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात, हुई ये बात

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की। वन टू वन मुलाकात के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने प्रदेश भर से आए संगठन के पदाधिकारियों से सांगठनिक चर्चा के दौरान वर्तमान मे उपज रही चुनौतियों से कैसे निपटा जाए।

इस पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में हमें युवा कांग्रेस संगठन को नया स्वरूप देकर गतिशील बनाना है, इसके लिए हम सब मिलकर संगठनात्मक लड़ाई जारी रखेंगे।

भोपाल पधारे कुछ पदाधिकारियों ने संगठन में नवीन दायित्व देने की बात भी कही। इस संबंध में अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में तेरा-मेरा नहीं, अब सिर्फ दिए गए टास्क के प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें दायित्व मिलेगा। वन टू वन चर्चा का दौर कल भी चलेगा, कल के वन टू वन के लिए प्रदेश के सभी जिला और विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button