एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Ujjain में जन आक्रोश यात्रा की हुई एंट्री, जीतू पटवारी का हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली ने गांव पंथ पिपलाई से उज्जैन शहर में प्रवेश किया। टावर चौक पर हुई आम सभा विधानसभा के दावेदारों ने मंच लगाकर जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में भयंकर जन आक्रोश है, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है, जहां एक और भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई, तो वहीं इसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है।

मंगलवार को जन आक्रोश रैली उज्जैन शहर में पहुंची। इस रैली की अगवानी कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने की है। सांवेर से इस रैली ने गांव पंथ पिपलाई होते हुए उज्जैन शहर में प्रवेश किया। गांव निनोरा के बाद नानाखेड़ा क्षेत्र से जगह-जगह शहर में मंच लगाकर स्वागत किया गया। टावर चौक पर एक जनसभा का भी आयोजन हुआ, जहां कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया ने जनता को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button