एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: कलेक्टर बने टीचर, बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ

राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी स्कूल चले हम अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन सभी शासकीय स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर आशीष सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और अन्य अधिकारी शासकीय स्कूलों में पहुंचे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज इस कार्यक्रम के तहत महू नाका स्थित सीएम राईज स्कूल न्यू मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।यहां उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इसके लिए गुर भी बताए।

उन्होंने विद्यार्थियों की केरियर काउंसलिंग भी की। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। सिंह ने बच्चों को पढ़ाया भी। आशीष सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि, वे खुब मन लगाकर पढ़ाई करें। नई-नई जानकारिया हासिल करे। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने आईएएस, इंजिनियर, डॉक्टर आदि बनने की समझाइस दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पर्यटन, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के स्थानों का भ्रमण भी करें। इसी तरह जिले के अन्य अधिकारी भी स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ पढाया तथा अपने जीवन के अनुभव साझा किये।

निगमायुक्त बने शिक्षक

निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा स्कूल चले अभियान के तहत शासकीय स्कूलों के बच्चो को विज्ञान, गणित, भूगोल के साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढाया गया। इस अवसर पर आयुक्त श्री वर्मा द्वारा समस्त विद्यार्थियों को पेन व चॉकलेट भी दी गई। स्कूल चलो अभियान के तहत निगम अधिकारियों ने भी विभिन्न स्कूलों में पढाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button