एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: 27 साल बाद दिल्ली में BJP सरकार, भोपाल में मना जश्न

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हांसिल करते हुए 27 साल सत्ता में वापसी की है। दिल्ली की जीत पर मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में दिवाली जैसा माहौल नजर आया, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हांसिल की, जिससे 27 साल बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा की जीत के संकेत मिलते ही भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी भाजपा पर भरोसा जताया है।”

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिल्ली में झूठ का पाप का घड़ा फूट गया, केजरीवाल हार गया। दिल्ली चुनाव देश की राजनीती के लिए बहुत बड़ा सन्देश है। 

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button