एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

BJP ने कमलनाथ के गढ़ में लगाई सेंध, इस नेता ने थामा दामन

चौरई से कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने के बाद बंटी पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

बंटी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा को चौरई से मजबूती मिलेगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बंटी पटेल का भाजपा में शामिल होना कहीं न कहीं कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। बंटी पटेल की चौरई के अलावा छिंदवाड़ा सहित अन्य विधान सभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा को लोकसभा चुनाव में बल मिलेगा।

बता दें कि बंटी पटेल कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते है। वह किसान नेता भी है। उन्होंने किसानों के हक में पैदल यात्रा की थी। किसानों के लिए लड़ते हुए कालिख कांड से सुर्खियों में आए थे। इस अवसर पर दौलत ठाकुर, लखन वर्मा, सोरभ ठाकुर, नत्थन शाह, जित्तू राय सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button