MP: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन BJP और कांग्रेस नेताओं ने दम दिखाया
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर अपना दमखम लगा रहे हैं। इसी क्रम में BJP प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे, जहां उन्होंने विदिशा के रामलीला मैदान से रोड शो की शुरुआत की ओर अपना दम दिखाया है।
रोड शो के दौरान शिवराज सिंह चौहान के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता शामिल रहे। रोड शो के दौरान शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी उनके साथ शामिल हुई। शिवराज सिंह चौहान का यह रोड शो मुख्य बाजार से होते हुए माधवगंज चौराहे पर समाप्त हुआ।
रोड शो के दौरान लाखों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने एक विशाल आमसभा को संबोधित किया।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर अपना दमखम लगा रहे हैं। इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे, जहां उन्होंने विदिशा के रामलीला मैदान से रोड शो की शुरुआत की ओर अपना दम दिखाया है।