एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

मिशन MP पर BJP के दिग्गज, कौन कहां करेगा दौरा, जानिए

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री एवं पूर्व मंत्री प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेष के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना प्रवास पर रहेंगे। इसी प्रकार 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन, छिंदवाडा एवं नरसिंहपुर, प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला एवं डिंडौरी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सीहोर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शहडोल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button