MP में लोकसभा चुनाव की तैयारी, भोपाल में BJP कार्यालय का शुभारंभ
MP में लोकसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कार्याकर्ताओं को संबोधित किया.
बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने करते हुए कहा कि, जीत हर आते जाते रहती है। लोग संगठन का साथ दे रहे हैं। आने वाले समय में मध्य विधानसभा में कमल खिलेगा। पुराने भोपाल में मतदाताओं की पर्ची बांटने वाले का भाजपा ने सम्मान किया।
लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा कि, आज पूरा देश भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को आशा की नजरों से देख रहा है। हर घर परिवार से अबकी बार 400 पार की आवाज आ रही है।
लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा कि, स्वच्छता अभियान के चलते भोपाल स्वच्छ हुआ। राजधानी भोपाल स्थित भानपुर में कचरे का पहाड़ दिखता था। लेकिन स्वच्छता अभियान के तहत वहां सुंदर पार्क का निर्माण किया गया। राजधानी में भाजपा ने कई विकास किए।
बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा ने पोलिंग बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने हर हर मोदी, घर घर मोदी के भी नारे लगवाए।