एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP Assembly Election 2023 की तैयारी, नरेला विधानसभा के BJP कार्यकर्ताओं ने लिया विजय संकल्प

मध्यप्रदेश में 3 महीने बाद विधानसभा के चुनाव होना है। इसे देखते हुए अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की नजरें पूरी तरह से मध्य प्रदेश पर लगी हुई हैं। पार्टी के बड़े नेता चुनाव से पहले लगातार डैमेज कंट्रोल करने में लगे हुए है। बीजेपी प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को मनाने और उनकी नब्ज टटोलने में जुट गई है।

कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें- तोमर

बीजेपी के दिग्गज नेता राज्य की अलग-अलग विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर डैमेज कंट्रोल में जुट गए है। राजधानी भोपाल में आज इसकी शुरुआत चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के गढ़ नरेला विधानसभा से हुई है, जहां केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर विजय संकल्प दिलाया, और कहा कि प्रदेश की राजधानी से पूरे राज्य में विजय का संदेश जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य कर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को सब तक पहुंचाने के लिए कहा।

पहले एक साथ मिल कर प्रतिस्पर्धी को परास्त करो: तोमर

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि, राजधानी भोपाल से पूरे प्रदेश में आवाज जानी चाहिए की चुनाव के लिए अब सब उठ कर तैयार हो गए है। पार्टी की गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि, हम सब देवता तो है नहीं, देवताओं के मन में भी कभी-कभी नाराजगी हो जाती है। हम सांसारिक प्राणी है, एक दूसरे से शिकायत रहती ही है और शिकायत होती भी रहना चाहिए, लेकिन जब युद्ध का अवसर हो तो शिकायतों को रुमाल में बांध कर पहले प्रतिस्पर्धी को परास्त करो बाद में हम मिल कर विचार विमर्श कर लेंगे। वहीं नरेला विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, 2023 में मध्यप्रदेश में और 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button