एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore में प्री-मानसून एक्टिविटी, जमकर हुई बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है, जहां मानसून की दस्तक से पहले प्री मानसून एक्टिविटी का दौर देखने मिल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल समेत अलग-अलग संभागों में मौसम बिगड़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जाता रहे हैं। जिसके चलते इन संभागों में भारी बारिश का दौर भी देखने मिल सकता है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां इस स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि, जल्द मानसून मध्य प्रदेश में अपनी दस्तक दे सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का सिलसिला भी देखने मिल रहा है।

मध्य प्रदेश में अब तक मानसून की आमद नहीं हुई है। यही कारण है कि, मानसून की धीमी रफ्तार अब लोगों को परेशान कर रही है। इधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून का इंतजार किया जा रहा है, जहां भोपाल और आसपास के शहरों में हो रही भारी बारिश के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसून कब तक आएगा, इसे लेकर कयास लगाया जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button