Indore: माँ अहिल्या भक्ति संगीत संगठन के चुनाव, सर्वसहमति से इनका हुआ निर्वाचन

इन्दौर भक्ति क्षेत्र में वर्षों से सेवारत वरिष्ठ भजन गायको-गायिकाओ, वादको (संगीतकार) एवं नृत्य कलाकारो की संस्था माँ अहिल्या भक्ति संगीत संगठन के चुनाव सम्पन्न हुये।
संगठन मीडिया प्रभारी बाबू राजौरिया ने बताया कि, चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष कमल आहूजा, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, शीतल होल्कर, अंकित शर्मा, महासचिव श्रीधर झरकर, सचिव गन्नू महाराज, कोषाध्यक्ष राजेश सांखला, सहसचिव गोलू राव, महामंत्री भागवत ठाकुर, संगठन मंत्री नरेन्द्र उपाध्याय मनोज पांचाल, अनिल पाण्डे, प्रचार मंत्री नवीन मालवीय, व मीडिया प्रभारी बाबू राजौरिया को सर्वसहमति से चुना गया।
इस अवसर पर महासचिव श्रीधर झरकर, सचिव गन्नू महाराज, महामंत्री भागवत ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेश सांखला, कार्यकारिणी सदस्य पंकज राजानी, सुमित मधुराज, लखन आईना, कुणाल त्रिवेदी, दीपक जोशी, मदन सोलंकी, शुभम साहू, टीनू नरोटे, सहित भजन गायिकाओं में सोना जाधव, लक्ष्मी पाण्डे, पूजा पालीवाल राजानी, कविता यादव को संगठन में शामिल किया गया है।