Indore news: मंत्री उषा ठाकुर ने किया दावा, महू में विकास की गंगा बहाने की कही बात

इंदौर में महू के स्थानीय डाक बंगले पर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में साझा की। विधायक ठाकुर ने बताया कि बीजेपी सरकार के चहुंमुंखी विकास का आईना है, बीस साल की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बंटाढार और करप्शन बताया, जबकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से प्रदेश में विकास की गंगा बहने का दावा किया।
मंत्री उषा ठाकुर ने सरकार का कामकाजों की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे महू नगर में अमृत योजना – 2 के जरिए छह माह में नर्मदा नदी का पानी पहुंच जाएगा और लोगों शुद्ध जल मिलने लगेगा, इसके साथ ही उन्होंने भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी।
चर्चा के दौरान मंत्री उषा ठाकुर को पत्रकारों ने शासकीय मध्य भारत अस्पताल के बिगड़ते ढर्रे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जल्द डॉक्टरों की नियुक्त कर व्यवस्था को सुधारने का दावा किया, जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने की बात भी कही।